सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का 38 वर्ष की आयु में निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं और वह भाजपा की नेता हैं। प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं। बीते दिनों प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच खटपट की खबरें आई थीं। उनको बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। अभी तक आधिकारिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। वह किसी काम से दिल्ली में थीं तभी बुधवार तड़के यह घटना घट गई।

लेकिन, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीपी गुप्ता ने कहा कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। अब यह प्वाइजनिंग किस कारण हुआ, क्या उसको फुड प्वाइजनिंग हुआ या फिर उन्होंने किसी चीज का सेवन किया। ये सभी बातें जांच का विषय है। रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े थे, पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल से शव को घर ले जाया जाएगा है।

प्रतीक यादव का अखिलेश यादव के साथ रिश्ता : प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी, वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं। वह भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं। दोनों की शादी 2011 में हुई और दोनों की एक बेटी भी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 5:30 बजे उनको अस्पताल लाया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post