लखनऊ। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर 2026 को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सद्भावना समिति, लखनऊ के तत्वावधान में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। अयोध्या रोड स्थित होटल डायमंड पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और देश की गौरवशाली परंपराओं को सम्मान देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सद्भावना समिति की अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा, सुशील कुमार (बच्चा), कवयित्री रूपा पाण्डेय, कवि रामायण धर द्विवेदी, सुनील त्यागी, टेक्निकल इंस्टीट्यूट लखनऊ के सीईओ मोहम्मद हारुन सिद्दीकी, आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. जितेश कुमार सिंह तथा पत्रकार संतोष पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करना रहा। वंदे मातरम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणादायी विरासत का प्रतीक है, जिसने देशवासियों में मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक उसके महत्व को पहुंचाने की भावना को प्रोत्साहन मिला।
Tags
Lucknow
