लखनऊ। दिन रविवार को शीतल धर्मशाला नाका हिंडोला लखनऊ में परिवर्तन समाज पार्टी की समीक्षा एवं सदस्यता बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू, एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश बाबू राठौर राष्ट्रीय संगठन मंत्री उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ योगेंद्र साहू बांदा ने किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप राठौर को उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए उनकी जिम्मेदारी बढ़ाते हुए प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश बनाया गया। इसके बाद संजय साहू गोसाईगंज को जिला संयोजक लखनऊ, गुलाबचंद गुप्ता को जिला अध्यक्ष, आचार्य काशी प्रसाद साहू को जिला महासचिव, गांधी कमलेश साहू को जिला उपाध्यक्ष, राहुल वर्मा को जिला सचिव, एवं मोहम्मद आमिर को जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया। सभी को बारी-बारी से माला पहना कर सम्मानित किया गया। सभी लोगों ने 15 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ताकत से लग जाने का भरोसा दिया। फिरोजाबाद से आए राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश बाबू राठौर ने अपनी बुलंद आवाज के माध्यम से काँरवा को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक-एक कार्यकर्ता पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी को निभाने का मूल मंत्र दिया। बैठक में उपस्थित होने वालों में प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष) रीना गुप्ता, प्रदीप त्यागी, बबलू साहू, हिमांशु गुप्ता, गांधी सरवन राठौर, राम प्रकाश साहू अनुराग राठौर स्वतंत्र प्रिया एडवोकेट, विकास साहू,राहुल वर्मा, मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे! अंत में अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 15 नवंबर 2026 के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिना थके बिना रुके, बिना झुके, तन मन धन से लग जाना होगा का संकल्प को दोहराया। जलपान के बाद बैठक की समाप्ति की घोषणा किया गया।
Tags
Lucknow
