लखनऊ। मित्र मिलन परिवार लखनऊ की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे। सभी सदस्यों ने विचारों पर सहमति जताते हुए मित्र मिलन परिवार लखनऊ को मजबूत बनाने और संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
बैठक में शैलेश भट्ट, मुरली शंकर बाजपेयी, मनोज सिंह, धर्मेन्द्र पाठक, संतोष सिंह, विजय शुक्ला, मनोज यादव, रविन्द्र रॉय, हरीश वर्मा, मुकेश लोधी, सुरेश उपाध्याय, अविनेन्द्र तिवारी, तेज नारायण शुक्ला, अमित शुक्ला, राणा प्रताप सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, अमरमनी त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, मनीष शुक्ला, देवेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र मिश्रा और आलोक सिंह रैकवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ मित्र मिलन परिवार लखनऊ को आगे ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
Tags
Lucknow
