सेक्टर-17 में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लखनऊ। राजधानी के सेक्टर-17 कॉलोनी में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भगवान गणेश के दर्शन और भक्ति कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

भजनों ने बांधा समां: उत्सव के दौरान अनिल झमाझम आरक्रेस्टा की ओर से विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया।

14 सितंबर को हुई प्रतिमा स्थापना: आयोजकों के अनुसार 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा स्थापना के बाद से ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी: गणेश उत्सव में हिमांशु गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आनंद साहू, आलोक, सोनू शर्मा, अमन सिंह, रवि सिंह, पवन चौहान, आकाश शर्मा, विश्वजीत कुमार, मुन्ना, आकाश, आशु, निखिल और विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।


Post a Comment

Previous Post Next Post