गाजीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वारंटी श्यामू यादव को किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में थाना गाजीपुर पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में वारंटी श्यामू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी श्यामू यादव पुत्र बैजनाथ यादव, निवासी चांदन को थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में नानी के होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।
यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 5522/09, धारा 323, 504 एवं 506 आईपीसी के तहत न्यायालय के आदेश पर की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज कांत पांडे, उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा तथा कांस्टेबल रविंद्र सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post