पॉलिटेक्निक चैराहे पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चैराहे से लेकर कमता तिराहे तक डग्गामार और निर्धारित रूट से हटकर चल रही प्राइवेट बसों, टैक्सी, मिनी बसों और टेम्पो का मकड़जाल फैला हुआ है। जिसके खिलाफ आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को सख्ती और गंभीरता से चलाने के निर्देश दिए हैं। विभाग को लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि कई प्राइवेट बसें बिना अधिकृत परमिट के या फिर परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित मार्गों से हटकर यात्रियों को ढो रही हैं। इनमें से कई बसें पर्यटन के नाम पर इतर मार्गों पर संचालन कर रही हैं, जबकि कुछ निजी वाहनों को टैक्सी या मालवाहक के रूप में नियमविरुद्ध प्रयोग किया जा रहा है। अभियान के दायरे में वे मिनी बसें, टैक्सी और ऑटो भी आएंगे जिन्हें 100 किलोमीटर की सीमा तक संचालन के लिए परमिट मिला है, लेकिन वे इससे अधिक दूरी तक यात्रियों को ले जा रही हैं। यह सीधा परमिट शर्तों का उल्लंघन है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tags
Lucknow