बाराबंकी। कड़ाके की ठंड में भारतीय किसान यूनियन (भानू) परिवार की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष पहल की गई। तहसील फतेहपुर के रसूलपनाह गांव में बुधवार को बीकेयू (भानू) के तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब, मजदूर और किसानों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों—चाहे वे क्षेत्र पंचायत सदस्य हों, ग्राम प्रधान हों या जिला पंचायत सदस्य—से अपील की कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक सहायता जरूर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग आगे आएंगे, तो कोई भी गरीब या बेसहारा ठंड से परेशान नहीं रहेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य संघ के महामंत्री ध्रुव सिंह, किसान नेता बब्बू सिंह, उपेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज वर्मा, किसान नेता अंकित वर्मा, रामनगर से संदीप सिंह, बलराम गुप्ता सहित अनेक किसान साथी मौजूद रहे।
Tags
Barabanki
