किसान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से जनपद सीतापुर के ब्लॉक रामपुर मथुरा में विज्ञान फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षा प्लास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामपंचायत गोंडा देवरिया में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंकित वर्मा, कृषि विभाग ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की अर्थव्यवस्था, संस्कृति व जीवनशैली की नींव किसान के परिश्रम पर टिकी है। ऐसे अन्नदाता किसानों के सम्मान, योगदान और उनकी समस्याओं के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री और किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसाधन समन्वयक अमित सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसान हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं—जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई परियोजनाएं और कृषि तकनीक का विस्तार। इन प्रयासों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, जोखिम कम करना और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ना है। साथ ही समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह किसानों के श्रम का सम्मान करे और उनके साथ न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करे। इस मौके पर ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव, ने बताया कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों, ग्रामीण भारत और कृषि सुधारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। राष्ट्रीय किसान दिवस हमें उसी विचारधारा को याद करने और आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाता है।

इस अवसर पर फील्ड सुपरवाइजर नीरज यादव ने बताया कि आज का किसान कई चुनौतियों से जूझ रहा है। मौसम की मार, बढ़ती लागत, सिंचाई की समस्या, फसल का उचित मूल्य, प्राकृतिक आपदाएं और बाजार की अनिश्चितता—ये सभी किसान के सामने बड़ी बाधाएं हैं। इसके बावजूद किसान हार नहीं मानता। वह हर परिस्थिति में खेत में डटा रहता है, ताकि देशवासियों को भोजन की कमी न हो। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अंकुल मौर्या ने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि किसान के श्रम, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करेंगे, कृषि को समृद्ध बनाएंगे और अन्नदाता के मजबूत भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। क्योंकि जब किसान खुशहाल होगा, तभी देश समृद्ध होगा।

इस मौके पर आई हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा कार्यक्रम से जुड़े 38 लर्नरो की जांच की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सोहारिया, टिकठा एवं उमरी गणेशपुर में फील्ड सुपरवाइजर सारजू शुक्ला के नेतृत्व में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महिला किसान शामिल रही। सुश्री सारजू शुक्ला ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में तमाम योजनाएं संचालित हो रही इसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है किसान सम्माननिधि किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है।सरकार की योजनाओं का सही उपयोग कर हम अपने खेती किसानी को और मजबूत बना सकते है। इस अवसर पर नीरज कुमार, प्रियंका सिंह, पंचायत सहायक पम्मी देवी, मनीषा यादव, सावित्री देवी आदि भी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post