राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भगौली तीर्थ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

भगौली तीर्थ, बाराबंकी। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भगौली तीर्थ परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश की एकता और अखंडता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में भगवान दीन (फार्मासिस्ट), भारत प्रसाद, सूरज श्रीवास्तव, संजय कुमार, भोला नाथ तिवारी, संतोष कुमार वर्मा, मनोज कुमार, जयकरन वर्मा, राज किशोर, राम परवेश सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post