मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकेट संगठन ने गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टरों से तिरंगा रैली का आयोजन किया,यह रैली मनकरा मोड़ नेशनल हाईवे से शुरू हुई, रैली मनकरा मोड़ नेशनल हाईवे से होते हुए मूंढापांडे, भदासना, नियामतपुर इकरोटिया, टोल प्लाजा से निकलते हुए दलपतपुर चौराहे से होते हुए वापस मनकरा मोड़ पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारी संख्या में तिरंगा फहराने के बाद इस पर्व को महापर्व के रूप में मनाने के लिए जागरूक किया,ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि 26 जनवरी एक महापर्व है और इसे पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर हर साल की तरह इस 26 जनवरी को तिरंगा फहराने का आह्वान किया, नरेंद्र प्रताप चौहान, श्याम विजय सिंह, गुड्डू पाशा, अजय पाल सिंह, सराफत हुसैन, माखन सिंह, मोहम्मद जान, चंद्र विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Tags
Muradabad
