पुलिस ने गुम हुई मोटरसाइकिल बरामद कर पीडि़त को सौंपी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र की मुंशीपुलिया चौकी पुलिस ने गुम हुई मोटरसाइकिल बरामद कर पीडि़त को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-10, मकान संख्या 10/454, इंदिरा नगर निवासी राम प्रसाद पुत्र सत्यनारायण प्रसाद ने मुंशी पुलिया चौकी पर अपनी काले रंग की बीआर-06 एएस-6556 पैशन प्रो मोटरसाइकिल मुंशीपुलिया चौकी के पीछे से गुम हो जाने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुंशी पुलिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरजकांत पांडेय तथा राकेश कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस टीम की सक्रियता से गुम हुई मोटरसाइकिल मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पीछे से बरामद कर मोटरसाइकिल पीडि़त को सुपुर्द कर दी गई। मोटरसाइकिल वापस मिलने पर पीडि़त ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post