आफत आई तो समाजसेवी ने मदद को बढ़ाया हांथ

फैजुल्लागंज में हाइजिया इंस्टीट्यूट ने बांटी बाढ़ राहत सामग्री व दवाई

लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ और व्यापक जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से स्थानीय परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस आपदा की घड़ी में हाइजिया इंस्टीट्यूट के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक व्यापक राहत अभियान चलाया। अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विद्यार्थियों ने स्वयं राहत सामग्री को पैक किया और जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहत अभियान के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, पीने का पानी और आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं।

हाइजिया इंस्टीट्यूट प्रबंधन की ओर से काकू जाफरी ने इस अभियान में योगदान दिया। संस्थान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत अभियान इस कठिन दौर में लगातार जारी रहेगा। प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री, पानी और दवाइयों जैसी जरूरी वस्तुएँ पहुँचाने के प्रयास किए जाते रहेंगे। हाइजिया इंस्टीट्यूट की यह पहल विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और सेवा-भाव को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ यह संदेश देती है कि संकट के समय शिक्षा संस्थानों की भूमिका कक्षाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के साथ खड़े रहना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post