सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल भगौली में भारी पुलिस बल के साथ निकली भव्य प्रभात फेरी

भगौली तीर्थ,बाराबंकी। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, ग्राम भगौली में भव्य प्रभात फेरी एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मिश्रा एवं प्रबंधक सुधीर कुमार वर्मा ने किया। फेरी में शामिल छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारों, तिरंगे ध्वज एवं आकर्षक झांकियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक करते नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना बड्डूपुर अंतर्गत पुलिस चौकी भगौली के चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर कांस्टेबल अंकित कुमार मौर्य, कांस्टेबल धर्म प्रकाश यादव, कांस्टेबल नितेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। प्रभात फेरी शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। प्रभात फेरी के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सतत् प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post