देश के बलिदान देने वाले वीरों को याद रखें, कुंदरकी विधायक रामबीर सिंह

मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लॉक में रविवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। यात्रा ग्राम भदासना से प्रारंभ होकर मुंडापांडे, खाईखेड़ा, बिनावाला, खबड़िया, बरबारा, सिहोराबाजे, गणेशघाट, सहरिया हिरनखेड़ा, भीतखेड़ा, मनकरा होते हुए विधायक के कैंप कार्यालय महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और हाथों में तिरंगा झंडा लेकर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों से माहौल उत्साह से भरा रहा। यात्रा के समापन पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए युवाओं से अपील की कि वे देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद रखें। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह पर्व हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की नई ऊर्जा भरता है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की यात्रा से लोगों के दिलों में देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और मजबूत होती है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। तिरंगा यात्रा में अनित ठाकुर, सोनू जैन, विवेक ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, ग्राम प्रधान योगेश कुमार, दीपक, नितिन सैनी, मनोज ठाकुर राहुल सिंह्, मनोज ठाकुर, नीरज सैनी, योगेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post