आठ साल की उम्र में कुरआन शरीफ किया मुकम्मल

लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र के जानकीपुरम स्थित सेक्टर-सी निवासी आठ वर्षीय लायबा फातिमा ने कम उम्र में कुरआन शरीफ का नाजरा मुकम्मल कर परिवार को खुशी का मौका दिया है। महज आठ वर्ष की उम्र में कुरआन शरीफ पूरा करने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिवार ने इस उपलब्धि पर अल्लाह का शुक्र अदा किया।

परिजनों के अनुसार लायबा फातिमा पढ़ाई के साथ धार्मिक शिक्षा में भी रुचि रखती हैं। कम उम्र में कुरआन शरीफ मुकम्मल करने पर परिवार और करीबियों ने बच्ची को मुबारकबाद दी। लायबा आगे भी पढ़ाई जारी रखकर इल्म हासिल करना चाहती हैं।

परिजनों ने दुआ की कि अल्लाह पाक लायबा को इल्म, अमल, नेक हिदायत और दोनों जहां की कामयाबी अता फरमाए। बच्ची की इस उपलब्धि को परिवार ने गर्व और खुशी का पल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post