रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन तेज

21 सितंबर को लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के आह्वान पर कर्मचारी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। आंदोलन के प्रथम चरण में 10 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी डिपो पर जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंदोलन के दूसरे चरण में 16 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालयों पर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से प्रबंध निदेशक को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि आंदोलन के तीसरे चरण में 21 सितंबर 2026 को प्रदेशभर के कर्मचारी लखनऊ में एकत्र होंगे। कर्मचारी सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के निगम मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रबंध निदेशक के माध्यम से सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सुधीन्द्र वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सी.के. शुक्ला, कार्याध्यक्ष एन.एन. पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, संगठन मंत्री अनिल अवस्थी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा गुरमीत सिंह, नूतन, वीरेंद्र, शिव कुमार, अनिल कुमार, बदी विशाल, राकेश तिवारी, संदीप मिश्रा, भारद्वाज तिवारी, अब्दुल करीम, शिव नारायण, राम कुमार, आरपी सिंह, दानिश उमर, आमिर जावेद, राजीव कुमार, सहदेव सिंह, अरविंद सिंह, संजय कुमार, राज कमल सिंह और सरोज पासवान समेत करीब 200 कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लिया।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन का ध्यान पहले भी आकृष्ट कराया गया है। मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post