सत्यमेव जयते रैली में उमड़ा जनसैलाब, बृजभूषण शरण सिंह का हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या/गोंडा। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित मामले में राउज एवेन्यू न्यायालय से बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में आए फैसले के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अयोध्या धाम एयरपोर्ट आगमन पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। समर्थकों ने वाहनों के विशाल काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित "सत्यमेव जयते रैली" में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही। आयोजकों के अनुसार, रैली में हजारों समर्थक शामिल हुए। इस दौरान 500 से अधिक बटुक ब्राह्मणों तथा बड़ी संख्या में संत-महात्माओं ने वैदिक मंगलाचरण के साथ बृजभूषण शरण सिंह को आशीर्वाद प्रदान किया।

रैली के दौरान समर्थकों ने "सत्यमेव जयते" के नारे लगाए और न्यायालय के फैसले को सत्य की जीत बताया। कार्यक्रम में समर्थकों की भीड़ और वाहनों का काफिला प्रमुख आकर्षण रहा। बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों ने कहा कि यह अवसर उनके लिए न्याय और सत्य की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान "सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं" का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post