राज्य मंत्री रमेश चंद्र कुंडे ने किया उद्घाटन
बाराबंकी। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने के उद्देश्य से अपना दल (एस) ने विधानसभा क्षेत्र 266 कुर्सी में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। बिहुरा चौराहा (बेलहरा रोड, फतेहपुर) स्थित कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमेश चंद्र कुंडे ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर श्री कुंडे ने कहा कि नया कार्यालय केवल पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और जनसेवा का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल तथा जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन राहुल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, लायक राम वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा तथा कमलेश वर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि एवं अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया। नए कार्यालय के शुभारंभ से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को नई गति प्राप्त होगी।
Tags
Barabanki
