लगातार छठी बार राकेश कुमार बने रोडवेज कर्मचारी संघ लखनऊ क्षेत्र के अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, लखनऊ क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रांतीय संगठन मंत्री अरुण सिंह की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से पूरी हुई।

निर्वाचन में राकेश कुमार लगातार छठी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए, जबकि सी.के. शुक्ला दूसरी बार क्षेत्रीय मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा नवनाथ पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष, रजनीश मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल अवस्थी संगठन मंत्री तथा विनोद कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।

उपाध्यक्ष पद पर मनीष दीक्षित, मार्कण्डेय तिवारी और राकेश कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री पद पर अजय श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री पद पर शिवकुमार निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में राजीव कुमार (मैकेनिक), कुमारी नूतन श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, बद्री विशाल, अवनीश कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र गौड़, गुरमीत सिंह, मंशु सिंह सहित बड़ी संख्या में लखनऊ क्षेत्र के कर्मचारियों ने भाग लिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा रोडवेज कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post