विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर आईएसए यूपी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से की अपील
लखनऊ। विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2026 के अवसर पर इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स, उत्तर प्रदेश (आईएसए यूपी) ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से जाँच अवश्य कराएँ। यह जाँच ऑपरेशन को अधिक सुरक्षित बनाने और संभावित जोखिमों को पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आईएसए यूपी ने बताया कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका केवल ऑपरेशन थिएटर तक सीमित नहीं है। वे ऑपरेशन से पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता, चल रही दवाओं तथा शारीरिक क्षमता का आकलन करते हैं।आम लोगों के लिए आईएसए यूपी का संदेश है कि ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से जाँच जरूर कराएँ , अपनी सभी बीमारियों, एलर्जी और चल रही दवाओं की पूरी जानकारी दें, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी बीमारियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियंत्रित रखें, डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा बंद न करें , एनेस्थीसिया और ऑपरेशन के बाद की देखभाल से जुड़े सवाल अपने डॉक्टर से पूछें।
आईएसए यूपी स्पष्ट किया कि एनेस्थीसिया केवल ऑपरेशन के दौरान बेहोश करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसमें मरीज के जोखिमों का आकलन, शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा, दर्द का नियंत्रण और बेहतर रिकवरी सुनिश्चित करने में सहायता शामिल है। आईएसए यूपी का संदेश — सही जाँच, सही तैयारी और विशेषज्ञ एनेस्थीसिया देखभाल से ऑपरेशन को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है।
Tags
Lucknow
