शाम 4 बजे से 1 क्विंटल दूध से बनी ठंडाई का हुआ वितरण
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान शिव और माता पार्वती का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में लंबी कतारें देखी गईं और "हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। शहर के कई अन्य मंदिर में विशेष आकर्षण के रूप में दूध से बनी खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। वहीं हनुमान सेतु पार्किंग के पास बाबा लोधेश्वर महादेव धाम मंदिर पुजारी के अनुसार, शाम के समय एक क्विंटल दूध से तैयार ठंडाई बांटी गई, जिसको कई प्रकार के मेवा और चीनी मिलाकर बनाई गई थी, जिसे लोगों प्रसाद के रूप में लोगो ने ग्रहण किया।
Tags
Lucknow
