नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंप में 200 मरीजों का परीक्षण, लोगों में दिखा उत्साह

बाराबंकी। जनसेवा की भावना के साथ सेवादार मंडल चैरिटेबेल ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन, बाराबंकी में एक नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन डेंटल एसोसिएशन, बाराबंकी शाखा के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर दंत एवं मुख स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। शिविर में लगभग 200 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों की टीम ने दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे दांतों में दर्द, मसूड़ों की सूजन, कैविटी, पायरिया तथा मुख रोगों की जांच कर मरीजों को उचित सलाह दी। साथ ही लोगों को दांतों की नियमित सफाई, सही ब्रश करने की विधि तथा खानपान से जुड़ी सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डॉ. चारू टंडन, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. कुमार आदित्य, डॉ. सत्यमित्र, डॉ. अतुल कुमार वर्मा, डॉ. जावेद खान तथा डॉ. विनय वर्मा सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया।आयोजकों ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी इसी प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post