लखनऊ/फतेहपुर। आज दिनांक 20/02/2026 दिन शुक्रवार को असोथर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत पंडित रामगोपाल ग्रामोदय सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय बेसॅंडी में तान्या दिव्य आरोग्य संस्थान द्वारा संचालित फतेहपुर मेडिकल सेंटर एवं आई हास्पिटल के माध्यम से आए हुए समस्त नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जिन लोगों को आपरेशन चश्मा दवा आदि जैसी आवश्यकता देखी गई वैसी ही नि:शुल्क सलाह सहित सुविधा दी गई।मानव सेवा एक पुनीत कार्य है यह एक बड़ी सोंच लेकर संस्थान के संचालक डाक्टर विनोद चक्रवर्ती ने लोगों को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कर नेत्र ज्योति प्रदान करने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक सोनू शुक्ला ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह कार्य निरंतरता को प्राप्त करेगा। सोनू शुक्ला का कहना है कि मैं संस्थान के माध्यम से अपने गांव बेसडी में ही नहीं वरन् सम्पूर्ण जनपद से जन अंधता उन्मूलन करने का काम करूंगा। जिससे लोग अंतिम क्षण तक दुनिया देख सकें। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि जनहित में मानवता मानव सेवा का एक पुनीत कार्य है। इस दायित्व को पूरा करना हम सभी लोगों का प्रथम कर्तव्य है। तत्पश्चात् नेत्र परीक्षण टीम लगभग अपरान्ह दो बजे कैम्प सेंटर बेसडी से फतेहपुर के लिए रवाना हो गई। कैम्प सेंटर की व्यवस्था से सभी लोग सन्तुष्ट रहे।
Tags
Lucknow
