कयामत के दिन तक नहीं बनेगा बाबरी ढांचा, कानून तोड़ेगा तो मिलेगा जहन्नुम का रास्ता : योगी

500 वर्ष के संघर्ष में भी नही बन पाया था मंदिर, मोदी आए तो मंदिर भी बना, गरीबों को घर भी मिला


महंत श्री श्री 1008 हरिशंकर दास महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे योगी आदित्यनाथ

बाराबंकी। जो लोग बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं, उन्हें बता देना चाहता हूं कि वो कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानो। यहां का कानून मानोगे और कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहेगो। जो कानून तोड़ेगा, वो सीधे जहन्नुम में जाएगा। यह बात मंगलवार को श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रामाचार्य पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सूबे के तेजतर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कानून व्यवस्था का शासन कायम है, को लेकर कही। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने यज्ञ मंडप में आहुति भी डाली। इस दौरान बाबा बलराम दास ने मखाना लावा की माला पहनाकर योगी का भव्य स्वागत किया।

उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए फायरब्रांड मुख्यमंत्री ने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है। हम लोगों ने कहा था, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। बन गया ना मंदिर। कोई संदेह है।वह राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। अब उनकी नैया कभी पार नहीं होगी। उन्हें कभी आगे नहीं बढ़ना। रामद्रोहियों के लिए अब कोई जगह नहीं। जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, अब इन लोगों के लिए कोई जगह नहीं। राम सबके हैं, इसमें भेद नहीं। कुछ अवसरवादी राम को भूल जाते हैं। योगी ने कहा- हम सब भारतीय एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। 2017 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था। पहले गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था। सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई। हमारी सरकार में सब सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों को नसीहत देते हुए कह् कि बेटी सुरक्षित होगी, तो समाज अपने आप सुरक्षा का एहसास करेगा। व्यापारी सुरक्षित होगा, तो तरक्की होगी। पहले वेतन देने का पैसा नहीं होता था। आज सभी को वेतन समय पर मिल रहा। सरकार करोड़ों लोगों को पेंशन दे रही है। आज प्रदेश तरक्की कर रहा है।कहा- सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो कानून अपने हाथ में लेगा, तो कानून उसे ऐसा सबक सिखाएगा कि पीढ़ियां याद रखेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- पहले गरीबों के घर नहीं बन पाए। मोदीजी आए, तो यूपी के 60 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिले। पहले गांवों में बिजली नहीं थी, सड़कों पर गंदगी थी। अब घर-घर शौचालय बन गए। साफ पानी मुहैया कराया जा रहा है। पहले बिजली नहीं मिलती थी। कुछ चुनिंदा जिलों को ही बिजली मिलती थी। अब सभी 75 जिलों को बिजली मिल रही। पहले की सरकारों में शौचालय नहीं थे। लोगों को मुंह बंद करके खेतों में जाना पड़ता था। आज हर घर में शौचालय है। अब बहन-बेटियों को बाहर नहीं पड़ता। बेटियों के जन्म से लेकर शादी का खर्च भी सरकार कर रही है। ये समाज की जिम्मेदारी है।

श्रीराम जन्म भूमि पर बने अद्वितीय मंदिर के लेकर
सीएम ने कहा- 500 साल में कई राजा-महाराजा आए। 1947 में देश आजाद हुआ। सरकारें बनती रहीं। लेकिन, किसी के मन में ये बात नहीं आई कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने। मंदिर भाजपा की सरकार में बना। आज वहां लाखों भक्त दर्शन करने जा रहे। जनसभा को खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, विधायक दिनेश रावत, विधायक साकेन्द्र वर्मा, जिला पँचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अनुसूचित जाति के आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत सहित सभी पूर्व जिलाध्यक्षों ने लोगों को संबोधित किया। मंच पर भाजपा के नेताओं के साथ ही अयोध्या के संत महात्मा भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post