मांझे से मोहम्मद शोएब की मौत के बाद, आज रिटायर्ड फौजी का जबड़ा कटा

चाइनीज मांझे पर राज्य सरकार ने दिया सख्त निर्देश

लखनऊ। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जान गंवाने वालो की थम नहीं रही हाल ही में दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की मौत मामला ठंडा नहीं हुआ, तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार को गोमतीनगर विस्तार में चाइनीज मांझे से एक रिटायर्ड फौजी का जबड़ा कट गया,जिससे वह लहूलुहान हो गया। हालांकि राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिससे डॉक्टरों ने उसके मुंह पर कई टांके लगायें। बुधवार को चाइनीज मांझे से दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद शोएब (34) को बृहस्पतिवार को अपनी जान गवा बैठा है। जिसमें बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को सख्त कड़े निर्देश दिए कि चाइनीज मांझे से मौत अब हादसा नहीं हत्या मानी जाएगी। इसके बाद एसीपी काकोरी ने थाना काकोरी पुलिस के साथ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान काकोरी एसीपी के नेतृत्व में थाना काकोरी क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के साथ कस्बा काकोरी सहित काकोरी थाना क्षेत्र में पतंग और मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से मांझा न बेचने की हिदायत दी गई। एसीपी काकोरी व थाना प्रभारी निरीक्षक साथ में मौके पर मौजूद दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए अवैध माझा की बिक्री न करने के हिदायत दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित माझा की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post