फतेहपुर बाराबंकी। ग्राम प्रधान व पुत्रों के द्वारा आश्रम के अंदर लगे पेड़ को चोरी से काटने पर रोकना सदगुरू आश्रम के महंत को भारी पड़ गया। प्रधान व पुत्रों ने महंत को जमकर पिटाई किया और बाके के वार में जान बचने के लिए मौके से भाग गए पुलिस ने महंत के प्रार्थना पत्र शुक्रवार की देर रात मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार गुरुवार की शाम क़रीब तीन बजे फतेहपुर कोतवाली के गंगौला गांव में सदगुरू आश्रम में हनुमान मंदिर के पास लगे बबूल के पेड़ को चोरी से प्रधान दिनेश रावत और उनके बेटे अभिषेक रावत व रीतेश रावत काट रहे थे। उसी समय महंत अपने खेत जा रहे थे उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने महंत को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों व डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
महंत के अनुसार, रीतेश रावत ने उन पर चाकू और बांके से हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद महंत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फतेहपुर प्रभारी अमित सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महंत लक्ष्मेन्द्र दास का प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
Tags
Barabanki
