संडीला की फैक्ट्रियों में 80 फीसद स्थानीय लोगों को रोजगार मिले: कांग्रेस

हरदोई/संडीला। स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत संडीला क्षेत्र का विकास किए जाने की घोषणा के बावजूद, संडीला तहसील से संबंधित भरावन, बालामऊ, बेंहदर, संडीला एवं कोथावां सहित समस्त क्षेत्र में बेरोजगारी की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध न होने के कारण हजारों की संख्या में युवा दिल्ली, नोएडा, मुंबई जैसे बड़े शहरों में नौकरी, मजदूरी एवं रोजी-रोटी के लिए पलायन करने को विवश हैं। इन्हीं ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा संडीला एसडीएम को एक मांग पत्र/ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से यह स्पष्ट अनुरोध किया गया कि संडीला क्षेत्र में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों में कम से कम 80 प्रतिशत रोजगार क्षेत्रीय युवाओं को दिया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हो और पलायन पर प्रभावी रोक लग सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री नवरत्न द्विवेदी, छोटे लाल वर्मा जी, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, मेहताब अहमद, संडीला ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी, संडीला नगर से भारी संख्या लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post