435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक डीसीएम व दो मोबाइल फोन बरामद
लखनऊ। यूपी की एसटीएफ टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास शनिवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।य लोग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब डीसीएम में लादकर यूपी के रास्ते से होकर बिहार राज्य व झारखंड में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई डीसीएम से 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, व दो मोबाइल फोन बरामद की गई है। बरामद अंग्रेजी शराब की की कीमत 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह है जो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब डीसीएम में लादकर यूपी के रास्ते से होकर बिहार व झारखंड के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने के लिए ले जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम गठित कर तस्करों की गर्दन दबोचने के लिए लगाया गया था।
एसटीएफ के निरीक्षक जय प्रकाश राय ने बताया कि वह टीम के साथ जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक चालक और उसका सहयोगी डीसीएम में लादकर भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है।इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर कर डीसीएम सहित दो लोगों को धरदबोचा। तलाशी के दौरान एसटीएफ टीम को डीसीएम में लदी 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। एसटीएफ ने शराब की खेप बरामद करते हुए मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइन स्थित एमडीए कालोनी निवासी पंकज पाल उर्फ टीटू व वाराणसी जिले के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती हुकुलगंज निवासी प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ सिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप खरीदकर बिहार राज्य और झारखंड के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
Tags
Lucknow
