लखनऊ। सेंट मैरीज़ इंटर कॉलेज, सेक्टर-14 में कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश इंटर-हाउस "जस्ट ए मिनट (JAM)" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी बोलने का आत्मविश्वास, त्वरित सोच और प्रभावी संप्रेषण कौशल का विकास करना था।
प्रतिभागियों ने लकी ड्रॉ के माध्यम से विषय चुनकर एक मिनट में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अवंतिका, कक्षा 3-बी, नीलगिरि हाउस ने प्रथम, शालिनी, कक्षा 4-ए, शिवालिक हाउस एवं अनुष्का कक्षा 4-ए, नीलगिरि हाउस, ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आराध्या कक्षा 4-ए, कंचनजंगा हाउस, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आलिया जावेद को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए 'बेस्ट एलोक्यूशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या शालू कपूर ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, सही उच्चारण और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और संप्रेषण कौशल का समग्र विकास करना है। कार्यक्रम सभी हाउस के शिक्षकों के सहयोग और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags
Lucknow

.webp)