डॉ. नीरज पटेल के जन्मदिवस पर भव्य बैठक, प्रेस वार्ता एवं सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित

बाराबंकी। अपना दल (एस) पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर सिहाली रोड स्थित उनके आवास पर भव्य बैठक, प्रेस वार्ता एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज पटेल का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं जन्मदिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज पटेल ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) पार्टी सदैव किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं वंचित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. नीरज पटेल के नेतृत्व एवं अपना दल (एस) पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर डॉ मुकेश वर्मा,नीलू राजपूत, मनीष कुमार, संतोष कुमार एवं धर्मेंद्र राजू सहित दर्जनों लोगों ने अपना दल (एस) पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। सभी नवसदस्यों का पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, जिला महासचिव राहुल विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, जोन अध्यक्ष अनुज रावत एवं जोन अध्यक्ष अंकुर विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post