बच्चों की मुस्कान के बीच पार्षद भृगुनाथ शुक्ला ने मनाया जन्मदिन

लखनऊ। बाबू जगजीवन वार्ड के पार्षद भृगुनाथ शुक्ला द्वारा लगातार किये जा रहे सराहनीय कार्यों से उनके प्रति वार्ड की जनता के दिल में स्नेह और प्यार बढ़ता ही जा रहा है बुधवार को पार्षद भृगुनाथ शुक्ला का जन्मदिन था सुबह से ही लोगो द्वारा बधाई और शुभकामनाओ का सिलसिला चलता रहा वही पार्षद श्री शुक्ल व उनकी पत्नी पूर्व पार्षद माधुरी शुक्ला के साथ अपने वार्ड स्थित ए एल एस स्कूल और आर एस एकेडमी के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ समय बिता कर उन्हें चिप्स बिस्किट आदि खाने की सामग्री देकर खुशी व्यक्त किया वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा पार्षद भृगुनाथ शुक्ला को गुलाब के फूल देकर जन्मदिन की बधाई दी उनके द्वारा इस तरह सादगी पूर्ण जन्मदिन मनाने को लेकर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

श्री शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंचे राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, पूजा-अर्चना के बाद किया वृक्षारोपण
लखनऊ। सुधांशु त्रिवेदी ने श्री शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर श्री शिव शक्ति धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भृगुनाथ शुक्ला, पूर्व पार्षद माधुरी शुक्ला, राजेश दीक्षित, ज्ञान दुबे, शिशिर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सांसद सुधांशु त्रिवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post