लखनऊ। सरोजनी नगर में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल भतीजे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाई की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान कपूर कली चौरसिया के रूप में हुई है, जो आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-एम, बिरहाना खेड़ा की निवासी थीं। घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान भतीजे अंश (13) ने भी देर शाम दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में कपूर कली के भाई विजयपाल चौरसिया (40) भी शामिल हैं। विजयपाल मूल रूप से उन्नाव के असावर गांव के रहने वाले हैं और आशियाना के किला गांव में किराए पर रहकर पान की दुकान चलाते हैं। अंश विजयपाल का बेटा है। बताया गया है कि कपूर कली अपने बेटे अमित, बहू, भाई विजयपाल और भतीजे अंश के साथ कानपुर से गंगासागर यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ने वाली थीं। इस यात्रा में उनके रिश्तेदारों सहित लगभग एक दर्जन लोग शामिल होने वाले थे।
गंगासागर यात्रा पर जाने के लिए कपूर कली अपने भाई विजयपाल और भतीजे अंश के साथ बाइक से दरोगा खेड़ा स्थित अपने बेटे अमित चौरसिया के घर जा रही थीं। उनका इरादा था कि वे वहां बाइक खड़ी कर सड़क मार्ग से कानपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे, जब वे सरोजनी नगर में सैनिक स्कूल गेट के आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कपूर कली, विजयपाल और अंश सड़क पर गिर गए। ट्रक कपूर कली को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कपूर कली को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजयपाल और अंश को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस ने कानपुर के रहने वाले ट्रक चालक सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया है। वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।

Tags
Lucknow