राजधानी लखनऊ में मौलाना सलीम का पुतला फूंका

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हजरतगंज में प्रदर्शन

लखनऊ। बिहार के एक मौलाना द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सर्व समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौलाना सलीम का पुतला फूंककर कड़ी नाराजगी जताई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। दोपहर करीब दो बजे हजरतगंज चौराहे पर सर्व समाज के प्रतिनिधि और सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौलाना सलीम का पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सरकार से मांग की कि मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित मौलाना को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।एडवोकेट संदीप शुक्ला ने कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां को लेकर की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक टिप्पणी करने वाले मौलाना की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक सर्व समाज के प्रतिनिधि और सदस्य विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Post a Comment

Previous Post Next Post