जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मुख्यालय घेरकर की नारेबाजी

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के बाहर नारेबाजी

लखनऊ। बुधवार निशातगंज में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद आफिस घेरकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया 5 साल में पूरी हो पाई। मेरिट लिस्ट जारी कर हमें स्कूलों के साथ शॉर्टलिस्ट कर दिया गया। उसके बाद भर्ती कोर्ट में चली गई। हमने परीक्षा पास की, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया, परिवार वालों को इसकी मिठाई भी खिला दी। अब नियुक्ति नहीं हो पा रही है। अब हमारा मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। अगर इस पर जल्दी ही फैसला नहीं आया तो हम सुसाइड कर लेंगे।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने 1894 पदों की भर्ती को 634 पद पर लाने का आरोप भी लगाया। अभ्यर्थियों के अनुसार, 1 जनवरी 2021 को 1894 पदों पर भर्ती निकली जिसे बाद संशोधित 1262 पदों के लिए कर दिया गया। संबंधित भर्ती की 17 अक्टूबर 2021 को प्रदेशभर में परीक्षा कराई गई। इसमें लगभग 3 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 42 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए। 6 सितंबर 2022 को रिजल्ट आया, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। 1262 सहायक अध्यापक पदों और 253 प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post