एनेक्सी के बाहर सड़क पर हुआ पत्रकारों का चुनाव, शेखर पंडित बने अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का चुनाव बुधवार को अभूतपूर्व परिस्थितियों में संपन्न हुआ। निर्धारित स्थल एनेक्सी मीडिया सेंटर के बजाय सैकड़ों पत्रकारों को सड़क पर ही मतदान करना पड़ा। इसके चलते पत्रकारों ने विरोध के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर ही चुनाव संपन्न कराया। तेज धूप और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पत्रकारों का उत्साह देखने लायक रहा। मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया सड़क पर ही शांतिपूर्वक पूरी की गई।

ऐसे चला चुनाव : चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, सर्वजीत सिंह ‘सूर्यवंशी’, रवि शंकर उपाध्याय और उमाकांत की निगरानी में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सुबह 11 बजे मतदान शुरू कराया, जो शाम 4 बजे तक जारी रहा। विशेष बात यह रही कि सड़क पर चुनाव होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई।

मुख्य पदों पर विजयी उम्मीदवार
अध्यक्ष: शेखर पंडित (78 वोट)
महासचिव: ज्ञानेश पाठक (52 वोट)
कोषाध्यक्ष: विक्रम राव (41 वोट)

उपाध्यक्ष (3 पद)
अमन अग्रवाल (129 वोट)
जीतेन्द्र कुमार सिंह यादव (90 वोट)
कृष्णा कुमार सिंह (28 वोट)
संयुक्त सचिव (3 पद)
राजू यादव (97 वोट)
अर्चना गुप्ता (52 वोट)
दीपक अवस्थी एवं लखन लाल मिश्रा (49-49 वोट, संयुक्त रूप से निर्वाचित)

कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले
कार्यकारिणी सदस्य पद पर सुरेंद्र कुमार दुबे (103 वोट) ने सबसे अधिक मत प्राप्त किए। उनके अलावा प्रमुख विजयी उम्मीदवार इस प्रकार रहे:-
अनिल तिवारी (95), लक्ष्मी कांत तिवारी (92), खालिद सिद्दीक़ी (89), सुभाष चंद्र मिश्रा (77), विवेक कुमार शुक्ल (76), धंनजय सिंह (75), बलराम गुप्ता (59), बबिता ओबरॉय (56), सिया राम यादव (54), सुजीत द्विवेदी (46), कमलेश कुमार साहनी (43) सहित अन्य।

बड़ा सवाल: गेट क्यों बंद कराए गए?
चुनाव के दौरान सबसे बड़ा सवाल यही बना रहा कि आखिर किसके निर्देश पर एनेक्सी मीडिया सेंटर के गेट बंद कराए गए। यह मामला अब जांच का विषय बन गया है और पत्रकारों में इसको लेकर नाराज़गी भी देखी जा रही है।

आगे की रणनीति
संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि:-
👉 पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी
👉 वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन का मुद्दा उठाया जाएगा
👉 एनेक्सी मीडिया सेंटर को स्थायी रूप से खोलने की मांग की जाएगी

उन्होंने बताया कि जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोक भवन परिसर में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

खास बात
👉 सड़क पर हुआ चुनाव, फिर भी अनुशासन बना रहा
👉 ट्रैफिक नहीं हुआ बाधित
👉 लोकतंत्र की मिसाल बने पत्रकार

Post a Comment

Previous Post Next Post