सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे उनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। हादसे में ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी फंस गए। सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल जाने और क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार के साथ कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
Tags
Lucknow