डॉ. सैमुअल हैनीमैंन की जयंती पर श्रद्धांजलि, जनसेवा का संकल्प

बाराबंकी। होम्योपैथी के जनक Samuel Hahnemann (डॉ. सैमुअल हैनीमैंन) की जयंती 10 अप्रैल को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. हैनीमैंन द्वारा प्रतिपादित होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आज भी प्रभावी, सुरक्षित एवं किफायती उपचार का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस पद्धति के माध्यम से बिना किसी दुष्प्रभाव के रोगों का उपचार संभव है, जिससे आमजन को व्यापक लाभ मिल रहा है।

डॉ. वर्मा ने उपस्थित लोगों को होम्योपैथी के सिद्धांतों एवं उसके महत्व की जानकारी देते हुए आह्वान किया कि इस चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर चिकित्सालय के समस्त स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर डॉ. हैनीमैंन के आदर्शों को अपनाने तथा समाज की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post