मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती व जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

बाराबंकी। अपना दल (सोनेलाल) की विधानसभा क्षेत्र कुर्सी की मासिक समीक्षा बैठक आज कुर्सी के ग्राम फिरोजपुर, रीवा सीवा एवं खैरा चौराहा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने की। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर समितियों के पुनर्गठन तथा नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई गई।

पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और शासन-प्रशासन के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित कराएं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि शैलेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल (एस) सदैव शोषितों और वंचितों की आवाज रहा है। संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर डॉ. नीरज पटेल, अनूप वर्मा, राहुल विश्वकर्मा, डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति, निरंकार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन कुमार सहित सेक्टर प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post