5 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख बरामद
लखनऊ। राजधानी के विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में हुई 75 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को पीड़ित निकुल सिंह जडेजा से बदमाशों ने धक्का देकर कैश से भरा बैग लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 10 अप्रैल को कठौता झील के पास से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 लाख रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि इस लूट की साजिश में होटल का एक ड्राइवर भी शामिल था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Tags
Lucknow
