आपसी रंजिश में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची दहशत

लखनऊ। रविवार विकासनगर इलाके में दो पक्षों में आपसी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हनी तिवारी ने आरोप लगाया कि रोहित नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि इस दौरान पीड़ित को गोली नहीं लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का निकला। पुलिस के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले हनी तिवारी और रजत ने रोहित पर फायरिंग की थी। उस मामले में अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और दोनों आरोपी जेल भी गए थे। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post