वन विभाग ने 5 मिनट में किया सुरक्षित रेस्क्यू
फतेहपुर, बाराबंकी। क्षेत्र के निवासी पुलकित वर्मा के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके घर में एक खतरनाक रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत प्रभागीय वन अधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंज अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 5 मिनट के भीतर वन दरोगा रविन्द्र कुमार को मौके पर भेजा। उन्होंने पहुंचकर सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।
वन दरोगा रविन्द्र कुमार ने बताया कि यह रसेल वाइपर सांप है, जो अत्यंत विषैला और खतरनाक होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी ऐसा सांप दिखाई दे तो उससे उचित दूरी बनाए रखें, घबराएं नहीं और न ही उसे छेड़ने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी वन विभाग को सूचना दें, जिससे विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर सके। साथ ही, यदि दुर्भाग्यवश किसी को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर उपचार कराएं।
Tags
Barabanki
