ट्रैफिक सख्ती तेज, सुशांत गोल्फ सिटी में चला विशेष अभियान

लखनऊ। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी कटिंग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सहायक टीआई दिलीप यादवंशी समेत कई ट्रैफिक कर्मी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों से अवैध ब्लैक फिल्म हटवाई।

पुलिस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक फिल्म हटाना सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है, जिससे अपराध पर भी नियंत्रण पाया जा सके। सुशांत गोल्फ सिटी में सघन चेकिंग अभियान, ब्लैक फिल्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान तेज डीसीपी के निर्देश पर फील्ड में उतरी टीम। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post