संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर के कमरे में दुप्पटे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मसौली थाना क्षेत्र के डांडियामऊ निवासी प्रियंका सिंह (32) पत्नी दीपक सिंह का शव सोमवार की देर रात्रि कमरे में दुप्पटे के फंदे से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रियंका का मायका गांव मथुरा थाना कटरा बाजार का है। प्रियंका ने दीपक से करीब 9 वर्ष पूर्व अपनी मनपसंद लवमैरिज शादी की थी। पति दीपक बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।प्रियंका के गौरी (5) पीहू (3) दो बेटियां है। बड़ी बेटी गौरी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पाए है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दुप्पटे से शव लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post