एकलव्य समाज पार्टी का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया

अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ने किया संबोधित

लखनऊ। एकलव्य समाज पार्टी का 19वां स्थापना दिवस कार्यक्रम पार्टी कार्यालय विधायक निवास-3 ओ0सी0आर0 बिल्डिंग निकट बलिंटन चैराहा हुसैनगंज लखनऊ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देश व प्रदेश के विभिन्न जिलों से एकलव्य समाज पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ने पार्टी संस्थापक स्वर्गीय जूठन राम निषाद कि फोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। चंद्रशेखर निषाद ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। चूंकि समाज में मल्लाह, निषाद, कश्यप, बिंद, केवट, तुरैहा, गायकयावर, धीमर आदि जातियां अति पिछड़ी है जिनका देश की आबादी में 14 प्रतिशत योगदान है। जो देश-प्रदेश में भिन्न-भिन्न नमो से जानी जाती है। ऐसी स्थिति में जब तक उपरोक्त जातियों को शैक्षिक व आर्थिक दृष्टिकोण से ऊपर नहीं उठाया जाएगा तब तक नए भारत की परिकल्पना करना संभव नहीं है। चूंकि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और एकलव्य समाज पार्टी व एकलव्य-निषाद समाज द्वारा इसी शर्त पर भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया गया था कि सरकार बनने पर मल्लाह-कश्यप, निषाद आदि जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित किया जायेगा परंतु अभी तक केंद्र में तीन बार व प्रदेश में दो बार सरकार बनने के बावजूद उपरोक्त जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने का कोई भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया जो कही से भी उचित नहीं है। ऐसी स्थिति में जब निषाद-कश्यप समाज देश की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाएगा तो देश का विकास कैसे होगा। सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद के उपरोक्त वक्तव्य का समर्थन किया गया। तथा एकलव्य समाज पार्टी द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार से भाग की गई कि निषाद, कश्यप, केवट, बिंद आदि मल्लाह जातियों को अनुसूचित जाति में जल्द से जल्द सम्मिलित करे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र मोहन गांधी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, संजय कश्यप प्रदेश महासचिव, राकेश मणि पाण्डे प्रदेश महासचिव, उपेंद्र जीत सिंह राष्ट्रीय महासचिव, जगेंद्र मोहन दयाल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, संजय निषाद, रवींद्र निषाद उर्फ रामू निषाद जिला अध्यक्ष लखनऊ, अवधेश कश्यप नगर अध्यक्ष लखनऊ, रामू कश्यप, अर्पित कश्यप, सूरज निषाद, हर्ष निषाद, राहुल निषाद, वरुण निषाद, ईशान सिंह, योगेश सिंह चैहान, अंदीप सिंह चैहान, विनय सिंह, राम मनोहर यादव, साजिद अली, सीताराम, आशीष गुप्ता संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश, तुषार प्रताप सिंह, सुनील यादव, प्रद्युम्न जोशी, अरुण जोशी, प्रदीप शर्मा, नरेन्द्र कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post