चांदा अंतर्गत मरछा देवाढ में रामलीला का शुभारंभ

25 साल से हो रहा रामलीला का मंचन, नई पीढ़ी को मिल रही प्रेरणा

सुल्तानपुर। जनपद के चांदा अंतर्गत स्थित मरछा देवाढ में विगत 25 वर्षों से भगवान श्री राम के उत्तम चरित्र पर आधारित रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला समिति मरछा गांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस मंचन का मुख्य उद्देश्य भगवान राम के आदर्शों और उनके उत्तम चरित्र के बारे में लोगों को जागरूक करना है। कलाकार भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और रामायण की प्रमुख घटनाओं का सजीव चित्रण करते हैं। मान्यता है कि उनके चरित्र की कल्पना मात्र से ही लोगों का उद्धार संभव है।

यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और प्राचीन आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका लक्ष्य युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों की सभ्यता और उनके योगदान से परिचित कराना है। मंचन में गीत, गायन और संवाद के माध्यम से राम-रावण युद्ध सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाता है। उत्तर भारत में दशहरे के दौरान रामलीला का आयोजन एक व्यापक परंपरा है।

कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि प्रभुराज सिंह भूतपूर्व चैयरमैन कादीपुर रहे। संस्थापक पंडित राम पूजन मिश्र, अध्यक्ष विष्णु चंद्र मिश्रा, प्रबंधक रमेश कुमार उपाध्याय कोटेदार, कोषाध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, मंच प्रभारी राम आशीष मिश्र, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ओझा, संचालक पंडित विजयनाथ मिश्र एवं समस्त ग्रामवासी के सानिध्य में यह सफल रामलीला का आयोजन किया जाता है इस वर्ष 23 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसमे तमाम कलाकार एवं पदाधिकारी भी भाग लेते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post