लखनऊ। नौबस्ता भेलू मोड़ स्थित हनुमान जी मंदिर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान जी की कृपा के लिए खिचड़ी भोग का धार्मिक आयोजन किया गया। इस शीतकालीन प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने गर्मागर्म खिचड़ी ग्रहण कर दिव्य आनंद प्राप्त किया। कीर्तन-भजन की मधुर धुनों के साथ हवन यज्ञ भी संपन्न हुआ, जिससे वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। कार्यक्रम संस्थापक राजकुमार कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
प्रमुख अतिथियों ने मिल जुलकर जिसमें शुभम सिन्हा, विनीता पांडेय, शुक्ला भटनागर, आलोक कुमार कीर्ति, रुचि यादव, सुनील कुमार, विनोद यादव तथा खिदमत-ए-वतन फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान आजमी, कार्यकारी निदेशक मोहम्मद सलमान (शालू), जावेद अली इस्माइल समेत समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्वयं खिचड़ी तैयार कर सभी को वितरित की, जो सामाजिक एकता का प्रतीक बना। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के बीच भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ सर्दी में गरीबों को सहायता प्रदान करने का माध्यम भी सिद्ध हुआ।
Tags
Lucknow

