गोमती नदी में हजारों मछलियां मरीं

ग्रामीणों और जानवरों में संक्रमण फैलने का खतरा, 3 थानों की पुलिस पहुंची

लखनऊ। इटौंजा इलाके के हीरापुरम में गोमती नदी में हजारों मछलियां मर गईं। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को मछलियां मरनी शुरू हुईं। सोमवार दोपहर तक हजारों मछलियां मर गईं। इससे तेज बदबू उठने लगी। स्थानीय निवासी दीपक कुमार तिरंगा महाराज ने इस संबंध में इटौंजा थाने में शिकायत दी है। उसमें बताया है कि हजारों मछलियां मर गई हैं। इससे नदी का पानी दूषित हो गया है। इससे अन्य जीव-जंतु को नुकसान हो रहा है।

नदी में पानी पीने वाले जानवरों और स्थानीय लोगों को संक्रमण फैलने का खतरा है। उन्होंने मरी हुईं मछलियों को निकालकर दफन कराने और मामले की जांच करने की मांग की है। मछलियों के मरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन दिनों नवरात्र चल रहा है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटौजा, बीकेटी और माल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना जिला प्रशासन को भी दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post