पुतला फूंका, मौलाना की शव यात्रा निकाली
लखनऊ। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ता और योगी समर्थक भड़क उठे। शनिवार को लखनऊ में लोगों ने मौलाना का पुतला फूंका। उसे पैरों से कुचला। इससे पहले युवाओं ने हजरतगंज में मौलाना की शव यात्रा निकाली। उसके बाद चौराहे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। लोगों ने जमकर हंगामा किया।
गुस्साए लोगों ने मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कहा- योगी यूपी के दिल और जान हैं। उनकी मां पूरे भारत की मां हैं। उनके लिए माताएं और बहनें भी प्रदर्शन करेंगी। उधर, भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने मौलाना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मां का दर्ज़ा किसी भी धर्म में बहुत ऊपर होता है। इस्लाम में भी मां को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है, लेकिन ऐसे पाठ इस मौलाना ने नहीं पढ़े हैं। इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना बंद करें, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वही लविवि के छात्रों ने भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा है कि मौलाना को फांसी पर लटकाना चाहिए मौलाना की टिप्पणी पर अयोध्या के संत-महंत नाराज हैं।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बोलने वाले मौलाना को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए। वहीं, साकेत भवन के महंत सीतारामदास ने कहा, मौलाना के पैर में नहीं, सीने में गोली मार देनी चाहिए। गौरतलब है कि मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया।
Tags
Lucknow
