योगी ने आगरा में संघ की बैठक में लिया हिस्सा, यथार्थ हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आगरा पहुंचे और उन्होंने संघ की एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक अस्पताल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े दस बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह शहर के एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में शामिल हुए। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बैठक में बाहरी लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं थी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने यथार्थ हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ की स्थिति थी, जबकि अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल’ की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने वालों को प्रदेश सरकार सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post